Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिला हाथरस के सादाबाद निवासी 20 वर्षीय मुस्कान पुत्री हीरालाल की डेढ़ साल पूर्व पहाड़पुर निवासी संतोष पुत्र भूरी सिंह के साथ शादी हुई थी। उस पर छह माह की पुत्री है। मंगलवार को मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। पति सहित अन्य ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.