Firozabad News: विवाद के चलते शर्ट का फंदा बना युवक ने दी जान
फिरोजाबाद, जुलाई 5 -- Firozabad News: थाना अरांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव बझेरा बुजुर्ग में किसी से विवाद होने के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। आत्महत्या का मामला शनिवार की रात्रि लगभग नौ बजे का है। गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी 18 वर्षीय विजय पुत्र छविराम सिंह ने अपने घर में अपनी शर्ट से फंदा लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.