फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: बाजिदपुर से दावत खाकर ऑटो से लौट रहे लोग थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव पीपरिया के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। गांव गदलपुरा स्थित ठार चंदेश्वर निवासी कांती देवी, अंजली, कन्हैया, चिरंजीलाल और दर्शन देवी बाजिदपुर से ऑटो से दावत खाकर घर आ रहे थे कि दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ऑटो ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। नगला सिंघी थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि ऑटो सवार मौका पाकर भाग गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। घायलों को भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...