Firozabad News: विद्युत पोल पर गिरा लोहे का बीम, ट्रामा सेंटर में आपूर्ति बाधित
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: पुराने टीबी वार्ड की बिल्डिंग तोड़ते समय सोमवार दोपहर अचालक लोहे का बीम विद्युत केबल पर गिर गया। जिससे ट्रामा सेंटर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि जनरेटर से व्यवस्था संभालने के प्रयास किए गए लेकिन करीब दो घंटे चलने के बाद जनरेटर ने भी अचानक काम करना बंद कर दिया। जनरेटर बंद होते ही पूरे ट्रामा सेंटर में अंधेरा छा गया। तीन में से दो फेस की विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बावजूद अंदर अंधेरा बना रहा, जबकि एसी चलते रहे। पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए परेशान घूमते रहे। ऐसे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए गए। यह भी पढ़ें- Etah News: विद्युत ट्रिपिंग : मेडिकल कालेज में प्रभावित होती रही चिकित्सा व्यवस्थाएं ट्रामा सेंटर में बिजली और जनरेटर फेल होने का यह कोई पहला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.