फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति न होने के कारण शनिवार को शहर में पानी का संकट गहरा गया। फाल्ट के चलते रैपुरा विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई न होने के कारण सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कई घंटे तक बंद रहा। मामले की जानकारी मिलते ही जलकल विभाग के अधिकारी हरकत में आए। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल ही संबंध में विद्युत अधिकारियों से संपर्क साधा। दोपहर के बाद ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंगाजल दौड़ाया जा सका। विद्युत उपकेंद्र रैपुरा पर बारिश के दौरान अचानक बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बारिश होने के कारण काफी देर तक विद्युत कर्मचारी पानी बंद होने का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: लगातार बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज लगभग 11 बजे जैसे ही बारिश बंद होगी कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक...