फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: विद्युत विभाग के अवर अभियंता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। अवर अभियंता का अंतिम संस्कार कर दिया। विद्युत उपकेंद्र रैपुरा में अवर अभियंता के पद पर तैनात 36 वर्षीय अजय कश्यप गुरुवार को अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे उसी समय अचानक सीने में दर्द होने पर उन्हें तत्काल ही आगरा ले जाया गया। उनके साथ विभाग के कई अवर अभियंता एवं परिवार के लोग थे। शुक्रवार को काफी प्रयासों के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। अवर अभियंता की मौत की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: हृदयाघात से ग्राम विकास अधिकारी की मौत शनिवार को सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। निधन पर मुख्य अभियंता भरत सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण चंद्र...