Firozabad News: विक्षिप्त युवती पत्थर लेकर लोगों के पीछे दौड़ी, वाहनों के शीशे तोड़े
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने जमकर उत्पात मचाया। अपने हाथों में पत्थर लिए युवती ने एक के बाद एक 15 कारों के शीशे तोड़ दिए। यह देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कोई भी व्यक्ति युवती के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर 12 बजे एक युवती गोपाल आश्रम चौराहा के निकट सड़क किनारे खड़ी कारों के पास पहुंच गईं। उसने सड़क से पत्थर उठाया और एक के बाद एक कार के शीशे तोड़ने लगी। यह देखकर राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पत्थर लेकर उनके पीछे दौड़ने लगी। इस दौरान उसने एक राहगीर की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। कई ई-रिक्शा और ऑटो के शीशे भी तोड़ दिए। युवती ने सपा जिला प्रवक्ता नीरज यादव की कार के शीशे पर कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.