Firozabad News: वाहन की टक्कर से डिवाइडर से टकराकर किशोर की मौत
फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों किशोर शिकोहाबाद बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां से एक किशोर को आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसफाबाद राठौर नगर निवासी 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रामअवतार मंगलवार सुबह अपने फुफेरे भाई 16 वर्षीय प्रिंस पुत्र राजकिशोर और दोस्त आसिफ के साथ शिकोहाबाद बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में बीएससी छात्र की मौत, दूसरा गंभीर प्रिंस बाइक चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.