फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात वाहन के रौंदने से अज्ञात 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। रविवार सुबह पांच बजे इलाका पुलिस को सूचना मिली कि सिरसागंज पब्लिक स्कूल के निकट शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक अज्ञात की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...