फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: कच्ची गलियों के अलावा नाली निर्माण को लेकर श्रीराम कॉलोनी में शुरू की गई भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। समस्या के समाधान को लेकर मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त से अनशनकारियों ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त अजय कुमार से क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि वह कई वर्षों से कीचड़ युक्त दलदल गलियों में अपना जीवन काटने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से कहा कि जब तक मौके पर कार्य शुरू नहीं होगा तब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। क्षेत्रीय निवासियो...