Firozabad News: वायरल को लेकर मदनपुर में दौड़ती रहीं स्वास्थ्य टीमें
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। वायरल बुखार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग शनिवार को भी सक्रिय दिखाई दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मदनपुर विकासखंड के तहत कई गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोर्स रिडक्शन के अलावा घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी ली। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र धनपुरा के अलावा मदनपुर विकासखंड के अंतर्गत कई गांव वायरल बुखार की चपेट में हैं। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नगला राधे के अलावा आसपास के कई गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों का उपचार किया तथा डेंगू, मलेरिया से संबंधित उनकी जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश दीक्षित का कहना है कि रोगों की संभावना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.