फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: रविवार रात जेवड़ा पुल के पास बुलट सवार युवकों से लूट होने की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और डायल-112 पर तैनात पुलिस के जवान दौड़ पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी तो मारपीट और सोने की जंजीर तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया। जेवड़ा पुल के समीप रविवार शाम कार सवार युवकों ने बुलेट सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित छोटू निवासी शास्त्रीपुरम सिकंदरा आगरा ने आरोप लगाया वह अपनी ननिहाल जरारी बघेल आया हुआ था। शाम को वह अपने ममेरे भाई तनिष्क के साथ बुलट द्वारा मक्खनपुर से लौट रहा था। रास्ते में कार सवार युवकों ने उनकी बुलट रोक ली और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छोटू की गले की जंजीर भी तोड़कर ले गए। घटना के बाद छोटू ने डायल-112 पर लूट की सूचना दी।सपुलिस नंबर के आधार पर आरोपियो...