फिरोजाबाद, जुलाई 18 -- Firozabad News: इटावा में तीन जुलाई को चिकित्सक से चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों लुटेरों को शिकोहाबाद थाने में मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिस ने तीन अलग अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। लुटेरों ने भागते समय बाइक सवार से बाइक लूटी थी, एक सरकारी स्कूल में पहुंचने के बाद छात्रों को बंधक बनाकर उसकी हत्या करने की पुलिस को धमकी देकर खुद के मुठभेड़ में बचाव की कोशिश की थी। वहीं मुठभेड़ में एसओजी इटावा के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए थे। तीनों मामलों में मारे गए दोनों लुटेरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। खुद के बचाव को लुटेरों ने पुलिस पर की थी सीधी फायरिंग यह भी पढ़ें- कमर में दो तमंचे लगाकर सुमित देता था वारदात को अंजामशिकोहाबाद में लुटेरों की पहचान शिकोहाबाद। इटावा एसओजी की मुठभेड़ में मारे गए लुटेरे सुमित, अंकित के ...