फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: सुहाग नगरी में शारदीय नवरात्र महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माता रानी की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की जा रही है। श्रद्धालु देवी की गई आराधना कर मनौतियां मांग रहे हैं। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन नगर के देवी मंदिरों में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। माता रानी की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की जाती रही। शहर के अलावा जिले भर में देवी मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। सोमवार को तड़के शहर के प्रमुख राज राजेश्वरी केला देवी मंदिर पर मंगला दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भवन के पट खुलने पर भक्तों का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। यहां पर सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से केला देवी के दर्शन किए। यह भी पढ़ें- Gangapar News...