Firozabad News: लिफ्ट लेकर लोगों को शिकार बनाने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, थाना रसूलपुर पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह अपने साथी के साथ वाहनों में लिफ्ट लेकर लोगों की जेब काट लेते थे। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बदमाश को पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर दबोचने की कोशिश की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अब उपचार के बाद जेल भेज दिया। अभियुक्त पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, चोरी के रुपयों को भी बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निकट पर्यवेक्षण में थाना रसूलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.