Firozabad News: लाभार्थियों को भुगतान करने में फिरोजाबाद अव्वल
फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 89.26 प्रतिशत भुगतान करके फिरोजाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विभाग की उपलब्धि से जिले का भी नाम रोशन हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामबदन राम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2026 से पांच नवंबर 2026 तक जनपद में कुल 16652 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। 15081 लाभार्थियों का पंजीकरण किया तथा इनमें से 14463 लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। जिले की कुल भुगतान उपलब्धि 89.26 प्रतिशत रही। प्रदेश स्तर पर उपलब्ध जननी सुरक्षा योजना की भुगतान प्रगति रिपोर्ट में जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जनपदों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।आंबेडकर नगर दूसरे तथा मैनपुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.