Firozabad News: लापरवाही पर सफाई नायक को थमाया कारण बताओ नोटिस
फिरोजाबाद, नवम्बर 6 -- Firozabad News: दीपोत्सव के त्योहार पर नालियों की समुचित सफाई न कराए जाने पर क्षेत्रीय सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर किए निरीक्षण के दौरान की। मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने वार्ड में दिनभर सफाई के कार्यों पर नजर रखने को कहा। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने सुबह सदर बाजार के अलावा सुभाष तिराहे से सेंट्रल चौराहा तथा सेंट्रल चौराहे से जलेसर रोड होते हुए क्लब चौराहे तक पैदल भ्रमण करते सफाई व्यवस्था को देखा। जलेसर रोड मरघटी के सामने नालियां गंदगी से भरी पड़ी थी। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी सफाई न करने की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय सफाई नायक माजिद अली को कारण बताओ नोटिस जारी करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.