Firozabad News: लाखों रुपये की ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: दक्षिण थाना पुलिस धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 20,000 रुपये के इनामी ठग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नौ माह से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदल लेता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस उसकी पत्नी को भी जेल भेज चुकी है। नई बस्ती मुस्ताक बिल्डिंग निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल गफ्फार के खिलाफ नवंबर-2025 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वादी का कहना था कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों से लोन लेता था और दूसरे लोगों को भी दिलवाता था। उसने फिरोजाबाद की विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को गुमराह करते हुए फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 50 लाख रुपये का लोन ले लिया था। इसके अलावा आगरा के लोगों को भी ठगी का शिकार बना लिया था। न्यायालय ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.