Firozabad News: लाखों रुपए का बैंक लोन ना चुकाना कारोबारी को भारी पड़ा
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: नगर में लाखों रुपए का बैंक लोन लेकर अदा न करना कारोबारी को भारी पड़ गया। प्रशासन ने लोन देने वाले कारोबारी के मकान पर बैंक प्रबंधन को कब्जा दिला दिया। बैंक के अधिवक्ता शूवी खान ने बताया कि नगर के मोहल्ला संतोष नगर निवासी मनोज राणा ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा आगरा से व्यवसाय के नाम पर 20 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके बाद उसने बैंक लोन को अदा नहीं किया। जिस पर बैंक प्रबंधन ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में सरफेसी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दायर कर दिया। मामले की सुनवाई के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने बैंक के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया। डीएम के उपरोक्त आदेश का पालन कराने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे पुलिस फोर्स के साथ संतोष नगर पहुंच गए।सिटी मजिस्ट्रेट ने बैंक लोन के बकाएदार मनोज राणा के मकान पर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.