Firozabad News: लाखों की सड़क पहली बारिश में धंसी, कांवड़ मार्ग पर दिक्कतें
फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क अचानक पहली बारिश में धंस गई। आधी सड़क धंसने से कांवड़ मार्ग पर हादसे का खतरा मंडरा गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई वाहन सवार नहीं आया अन्यथा वह हादसे का शिकार हो जाता। हजारों ग्रामीणों के संपर्क का यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतें आती रहीं। मार्ग आगरा से भी टूंडला को जोड़ने का काम करता है इसके चलते भी लोगों को मार्ग पर जाम के हालातों का सामना करना पड़ गया। टूंडला से नगला सिंघी जाने वाले मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क एक जगह से धंस गई। अचानक रातोंरात सड़क में हुए करीब 6 फीट के गहरे गड्ढे ने ग्रामीणों को सुबह चौंका दिया। ग्रामीणों ने देखा कि इस गड्ढे ने आधी सड़क को बीच से क्षतिग्रस्त कर दिया है तो उन्होंने आसपास के पेड़ों को काटा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.