Firozabad News: लघुशंका को गया युवक छत से गिरा, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम हाथवंत में छत पर सो रहे युवक की लघु शंका को जाते समय छत से गिरकर मौत हो गई। जिंदा होने की आस में परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। योगेश कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी चौवान आगरा हाल निवासी ग्राम हाथवंत अपने मकान में बेल्डिंग का कार्य करता था। रविवार रात अपनी छत पर सो रहा था। रात्रि में लघु शंका जाने के लिए उठा था। अचानक पैर फिसल गया जिससे सीढीओ के सहारे नीचे गिर गया। अचानक गिरने की आवाज होने पर देखा तो योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए परिजन फिरोजाबाद उपचार कराने के लिए ले गए जहां उपचार शुरू होने के बाद ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.