फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। शुक्रवार की रात से जारी बरसात का सिलसिला शनिवार की रात तक जारी रहा। शनिवार की सुबह लोग उठे तो बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था तो इसके साथ में लोगों की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई। लोग देर तक घरों में कैद रहे तो दफ्तर में पहुंचने वाले भी देर से पहुंचे। बरसात के चलते ठेल-खोमचे लगा कर पेट पालने वाले परेशान रहे। बरसात के चलते यह ठेल नहीं लगा सके तो जिन्हें जरूरी काम से घर से बाहर निकलना पड़ा। उन्हें बरसात में भीगते हुए जाना पड़ा। वहीं बरसात में सर्द हवाओं के चलते तापमान भी गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार रात से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह लोग सोकर उठे तो बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था। सुबह लोग सोकर उठे तो बूंदाबांदी जारी थी। रात भर होने वाली बरसात हालांकि तेज तो नहीं थी, इससे ...