Firozabad News: लगातार बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज
फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। लगातार बारिश के चलते शहर के अलावा जनपद के ग्रामीण अंचलों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बारिश होते ही मध्य रात के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद होने से आधे से अधिक शहर अंधकार में डूब गया। आसफाबाद से 33केवी लाइन के ब्रेकडाउन में जाने से एसएन मेडिकल कॉलेज विद्युत उपकेंद्र के अलावा सुहागनगर, पुरुषोत्तम बिहार, गांधी पार्क, रसूलपुर, लेबर कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र बुरी तरह प्रभावित रहे। रात्रि के अलावा दिन में लगातार बारिश होने के कारण विद्युत आपूर्ति से सुचारू करने में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश से धड़ाम हुई बिजली व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.