Firozabad News: रोडवेज बस के सामने लेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: सुहागनगरी के सबसे व्यस्त सुभाष तिराहा पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती अचानक रोडवेज बस के सामने सड़क पर लेट गई। जानकारी होने पर चालक ने ब्रेक लगा दिए। सड़क पर बस रुकते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जिससे चिलचिलाती धूप में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में यातायात पुलिस कर्मियों ने युवती को समझाकर हटा दिया। मामला बुधवार दोपहर तीन बजे का है। छिमरामऊ डिपो की एक रोडवेज बस बस स्टैंड से सवारी भरकर आगरा की तरफ जा रही थी। चालक ने सुभाष तिराहा पर छदामीलाल दिगंबर जैन मंदिर के सामने बस को रोक लिया। जब कुछ समय बाद चलने लगा तो एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती रोडवेज बस के सामने सड़क पर लेट गई। पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार समझाकर युवती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.