Firozabad News: रोटरी नेत्र चिकित्सालय में फिजिशियन की सेवा शुरू
फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- Firozabad News: सुहाग नगर चौराहे के निकट स्थित सेठ छदामीलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में अब मरीजों को फिजिशियन की सेवाएं भी मिलेंगी। यहां एमडी चिकित्सक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। मंगलवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने नई चिकित्सा सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोटरी क्लब फिरोजाबाद की ओर से संचालित इस केंद्र में जनरल फिजिशियन की सेवा शुरू होना चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनवरी 1993 में नेत्र चिकित्सालय की शुरुआत हुई थी। इसके बाद यहां डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर और रोटरी रसोई जैसी सेवाएं शुरू की गईं। जनरल फिजिशियन की सेवा इस परिसर में रोटरी क्लब का पांचवां स्थायी प्रकल्प है। रोटरी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.