Firozabad News: रोजगार मेले में नौकरी पा सैकड़ों चेहरों पर खिली मुस्कान
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, शनिवार को एमजी बालिका महाविद्यालय में संपन्न रोजगार मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों के चेहरों पर उस वक्त मुस्कान बिखर गई, जब उन्हें नौकरी का ज्वाइनिंग लैटर मिला। काफी वक्त से नौकरी की तलाश में भटक रहे अभ्यर्थियों की तलाश यहां आकर पूरी हुई तो जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। एमजी कॉलेज, सेवायोजन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न एक दिवसीय रोजगार मेले एवं करियर काउंसिलिंग का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि युवाओं को भटकने से बचाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग सेतु की तरह कार्य कर रहा है, एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य में युवाओं का योगदान प्रमुख है। यह तब ही संभव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.