फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: सिरसागंज में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया। अलग-अलग क्षेत्रों की 14 से अधिक कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में करीब 600 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन पदों के लिए 10 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन की पेशकश की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...