फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, शासन एवं प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्कूलों का रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्राथमिक स्कूल प्रेमपुर रैपुरा में साढ़े आठ बजे तक कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। सिर्फ रसोइया एवं बच्चे ही उपस्थित थे। इसे बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए स्कूल में तैनात स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को बीएसए अनिल कुमार ने एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल रैपुरा में निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए साढ़े आठ बजे तक किसी भी शिक्षक के न पहुंचने पर चौंक गए। स्कूल में सिर्फ छात्र एवं रसोइया उपस्थित थे, लेकिन कोई भी शिक्षक नहीं था। बीएसए के पूछने पर स्कूल में मौजूद रसोइया शिक्षकों के संबंध में कोई जवाब भी नहीं दे सकीं। बीएसए के निरीक्षण के दौरान यहां ...