Firozabad News: रुपये मांगे तो अधेड़ पर बोला हमला
फिरोजाबाद, अक्टूबर 4 -- Firozabad News: थाना उत्तर के नगला करन सिंह निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार का कहना है कि वह बीते दिनों शाम आठ बजे घर से सब्जी लेने जा रहा था। गली नंबर पांच में रामजीलाल के घर के सामने पहले से घात लगाए बैठे नरेंद्र कुमार, विवेक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया तथा मारपीट करने लगे। मोहल्ले के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो वह दौड़कर आए। उन्हें देख हमलावरों ने धमकी दी कि दुकान के पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.