फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: थाना नारखी में सत्येंद्र पाल पुत्र नबाब सिंह निवासी जौंधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह आटो चलाता है। इसे बुक करके टूंडला से गढ़ी रंछोर के लिए रवि पुत्र पप्पू सिंह लेकर गया। फिर असन चौराहे के लिए ले जाने को बोला। बोला कि कुछ और रुपये दे देगा। जब वह असन चला गया और रुपये मांगे तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। गाली गलौज की कर एक दुकान से कैंची लेकर गर्दन पर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...