फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: ग्रामीण अंचलों में वायरल फीवर थमने का नाम नहीं ले रहा। विकासखंड अरांव के अंतर्गत गांव रुधैनी में बीमारी की सूचना मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों का उपचार शुरू कर दिया। इलाज के साथ-साथ मरीजों की जांच भी की गई। चिकित्सकों की टीम पहुंचते ही कैंप में बीमार लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह वायरल फीवर की जानकारी मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव की टीम ने गांव में डेरा जमा दिया। स्वास्थ्य शिविर की जानकारी मिलते ही गांव में बीमार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों को दवाएं वितरित की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अब नयापुरवा में फैला बुखार, बडी संख्या में लोग बीमार इसके अलावा डेंगू, मलेरिया का पता लगाने के लिए स...