फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: नए विद्युत कनेक्शन के नाम पर Rs.7,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन दबरई पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। रसीदपुर कनेटा निवासी मनीषा देवी पत्नी हरिओम के नए विद्युत कनेक्शन को एप्लाई किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन दबरई में तैनात जेई द्वारा जांच के लिए भेजे कर्मचारी ने नए कनेक्शन के नाम पर Rs.7,000 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर कनेक्शन नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने दोनों के बीच मिलीभगत की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...