फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में एक युवक ने अपने रिश्तेदारों पर घर से आभूषण चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपाल दत्त पुत्र मुन्नालाल निवासी कृष्णा विहार स्टेशन रोड के घर पर 11 सितंबर को पंकज शुक्ल पुत्र कृष्ण मनोहर शुक्ला निवासी रस्तोगी मोहल्ला फर्रुखाबाद, उसका साला सौरभ अवस्थी पुत्र कुंज बिहारी अवस्थी निवासी कादरी गेट फर्रुखाबाद उसके घर आए। रिश्तेदार होने के कारण उन्हें अपने बेडरूम में सुला दिया। 12 सितंबर को दोनों उसे लेकर दिल्ली लेकर चले गये। 13 सितम्बर को दोनों अपने घर चले गए। जब उसने सामान निकालने की लिए अलमारी खोली तो उसके अल्मारी से सोने चाँदी का आभूषण गायब मिले। वह चोरी हो गए थे।पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हि...