फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: बीते दिनों अपने घर से रिश्तेदारी में जा रहे युवक को मार्ग में कुछ देर के लिए गाड़ी रोकना महंगा पड़ा। शराब पी रहे कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया तथा सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान पहुंचे दो राहगीरों के टोकने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जसराना के झपारा निवासी विकास कुमार अपनी गाड़ी से जसराना से मुस्तफाबाद रिश्तेदारी जा रहे थे। बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर के आगे गाड़ी खड़ी कर विकास लघुशंका के लिए गए तो वहां पर शराब पी रहे रिंकू, कैलाश, सोनू निवासी लोधपुरा एवं अज्ञात लोगों ने बेवजह गाली देना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ग्रामीण पर जानलेवा हमले में चार माह बाद 5 के खिल...