Firozabad News: रिमांड पर आए आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
फिरोजाबाद, सितम्बर 16 -- Firozabad News: टूंडला के गांव उसायनी में एक सितंबर को दिन दहाड़े घर में घुसकर दरोगा की बहन को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर देशी पिस्टल, कारतूस और पीड़िता से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। उक्त गांव निवासी ग्राम प्रधान ताराचंद्र का पुत्र विपिन जाटव एक सितंबर की दोपहर गांव के ही गजेंद्र पाल सिंह यादव के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया था। उसने 24 वर्षीय अंजली पुत्री इंद्रपाल पर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी थी। कंधे में एक गोली लगने से वह घायल हो गई थी। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सहित उसके दो भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.