फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: टूंडला थाना पुलिस ने टूंडला में आपस में झगड़ा करने व राहगीरों से बदसलूकी करने वाले सात लोगों को एक आटो सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान सात लोग आपस मे एक दूसरे व लोगों के साथ गाली गलौज कर रहे थे और लोगों से अधिक उत्तेजित होकर राहगीरों के साथ मारपीट करने पर आमादा हो रहे थे। पुलिस द्वारा काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस उनको आटो सहित थाने लाई। जहां उन्होंने अपने नाम बन्टी उर्फ गगन पुत्र जगदीश गिहार निवासी मोहल्ला सत्ता गिहार गली थाना एत्मादपुर आगरा, बलवन्त सिंह पुत्र दीपचन्द्र निवासी रैमजा थाना नारखी, राहुल झा पुत्र राजेश झा निवासी छत्तरपुर कोलोनी थाना नारखी, रिहान खान पुत्र मौहम्मद उमर निवासी ग्राम रामनगर कॉलोनी एटा रोड थाना टूंडला, ...