फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- Firozabad News: सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शासन के निर्देशों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जनसमस्याओं के निस्तारण में मिली कमियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभागों में योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। कार्य न करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएग। निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा में डीएम ने नारखी एवं टूंडला में फीडबैक एवं पेंशन वितरण में आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हए रिपोर्ट तलब की। पेंशनर को समय से भुगतान न होने, आधार एवं ब...