फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- Firozabad News: पुलिस ने शनिवार रात वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। रात भर दबिशों एवं धर पकड़ अभियान के बाद पुलिस ने 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 44 एनबीडब्ल्यू वारंटी, एक एसआर वांछित और 12 अन्य वांछित आरोपी शामिल हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस द्वारा शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...