Firozabad News: राजमिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: नसीरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम राजमिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरा अंदर से बंद होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। जिला महोबा के थाना खन्ना के गांव गिउड़ी निवासी 32 वर्षीय महेश पुत्र सुखनंदी राजमिस्त्री था। वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी गोमती और दो वर्षीय पुत्री पलक के साथ नसीरपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। रक्षाबंधन पर पत्नी पुत्री को लेकर अपने मायका छतरपुर के गांव शीलम चली गई थी। मंगलवार शाम राजमिस्त्री ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की। इसके बाद उसने गले में केबिल का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.