Firozabad News: रक्षाबंधन से पहले कमरा बंद कर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: थाना लाइनपार के अंतर्गत गांव ढोलपुरा में एक विवाहिता ने किन्हीं कारणों के चलते कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनाक्रम बुधवार देर रात का बताया गया। 30 वर्षीय संध्या पत्नी सुनील निवासी ढोलपुरा का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि रात्रि को जब परिवार के लोग सो गए तो अचानक उसने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर कमरे में बंद होकर चुन्नी से फांसी लगा ली। जब तक इसका पता परिवार के लोगों को लगता तब तक देर हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात्रि नहीं शव को जिला अस्पताल में जाकर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.