फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची में बदलाव Firozabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा की सूची जारी होते ही स्कूल संचालकों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। पिछली वर्ष परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल 30 स्कूलों के नाम सूची से हटाए गए हैं तो 15 नए स्कूलों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। जिन स्कूलों के नाम सूची से हटाए हैं उन स्कूलों के संचालकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जिले में इस बार यूपी बोर्ड ने 91 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। बीते वर्ष जिले में 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस स्थिति में कुल 15 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं लेकिन जिले के 30 स्कूल संचालकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दरअसल इस वर्ष की परीक्षा केंद्रों की सूची में 15 नए परीक्षा केंद्र शामिल किए गए हैं तथा इस स्थिति में पिछले वर्ष के परीक्षा केंद्रों की सूची मे...