Firozabad News: युवती से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: थाना एका में हरीसिंह पुर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी बीच गांव के रिशव पुत्र श्यामवीर ने उसको अपनी भूषा की बुर्जी से भूषा उठलाने के लिए बुलाया। बेटी उसके साथ बुर्जी में गई तो आरोपी ने उसको खींचने का प्रयास किया और खेत की ओर ले जाने लगा। बेटी द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके कपड़ों को फाड़ दिया। किसी तरह बेटी छूटकर आरोपी के चंगुल से घर आई। अब आरोपी द्वारा रास्ता रोका जा रहा है और उसकी बेटी को कहीं निकलने नहीं दे रहा है। आरोपी द्वारा महिला को भी थाने जाने से रोका जा रहा था। महिला ने किसी तरह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.