Firozabad News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवती ने फांसी लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राजा का ताल स्थित केनरा बैंक के पीछे निवासी 18 वर्षीय आरुषि पुत्री रामचंद्र के परिजन मंगलवार को खेत पर गए थे। उसी दौरान युवती ने पारिवारिक कलह के चलते कमरे में फांसी लगा ली। परिजन जब खेत से घर वापस लौटे देखा तो आरुषि को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीख पुकार मच गई। परिजन उसे जीवित होने की आस में ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.