फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: थाना क्षेत्र में युवती की दुष्कर्म एवं हत्या के बाद में युवती के गांव में शुक्रवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही। परिजनों के साथ गांव के लोग गम एवं गुस्से में हैं तो परिजनों से मिलने के लिए राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी पहुंच रहे हैं। गांव में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। गुड़गांव में नौकरी करने वाली युवती से परिवार को कई उम्मीदें थी, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार पर जहां भाई बहन के राखी बांधने आने के लिए इंतजार कर रहे थे, उन्हें यह खबर मिली। इसके बाद गांव में शोक का माहौल है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी युवती के घर पर ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। वहीं उक्त मामले में राजनैतिक दलों के लोग भी युवती के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। शुक्र...