फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: थाना दक्षिण क्षेत्र के एक मोहल्ले से घर में अकेली रह गई किशोरी को एक युवक अपने साथ ले गया। युवक ने किशोरी के साथ में मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तब से किशोरी गुमसुम हाल में है। पीड़िता की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण हिमायूंपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसला कर ले गया तथा शाम को जब किशोरी वापस लौटी तभी से किसी से बात नहीं कर रही है। किशोरी की मां का कहना है कि वह नौ अगस्त को अपने घर से काम करने गई थी। घर पर बेटी अकेली रह गई थी। हिमायूंपुर निवासी मनीष किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। रात को बेटी घर पर वापस आई तो उसने बताया कि मनीष ने उसे पीटा तथा धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। उस दिन से ही किशोरी गुमसुम है तथा किसी से बात नहीं कर रही है।...