Firozabad News: युवक पर इनवर्टर बैटरी गिरने से मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में इनवर्टर, बैटरी गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक नितिन घर में ड्रम पर खड़े होकर इनवर्टर सही कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से युवक नीचे गिर पड़ा और ऊपर रखी बैटरी व इनवर्टर उसके मुंह पर आ गिरे। परिजन अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ताऊ के बेटे प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। नितिन हरिद्वार रहता था और 15 दिन पहले अपने गांव आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.