फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: मैनपुरी रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। ऋषि (18) निवासी नगला हरि सिंह अरांव 15 अक्टूबर को बाइक से अपने गांव के एक युवक के साथ अपने घर जा रहा था। जब उसकी बाइक कंथरी गांव के निकट पहुंची तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को ऋषि की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि सड़क हादसे में घायल ऋषि की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हि...