Firozabad News: यमुना में कूदे युवक का शव यमुना से बरामद
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर के युवक ने बाह थाना क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास यमुना में छलांग लगाई थी। यमुना में डूबे ट्रक चालक का शव बाहोरी डाड़ा गाँव के पास से यमुना से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताते चले कि बुधवार की रात पारिवारिक कलह के चलते ट्रक चालक शिवकुमार उर्फ छोटे निवासी बाहोरी टाड़ा थाना नसीरपुर ने बाह थाना क्षेत्र में जाकर यमुना में छलांग लगाई थी। उसके बाद से पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश कर रही थी। काफी तलाश के बाद उसका शव यमुना से बरामद हो गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.