फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: पहाड़ी इलाकों में बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण टूंडला के तलहटी वाले गांवों में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे टूंडला क्षेत्र के यमुना किनारे बसे एक दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है। किसानों को अपनी खड़ी फसल डूबने का डर सताने लगा है। जिस प्रकार से पहाड़ों पर बरसात हो रही है। उससे बैराजों में पानी अधिक हो गया है। अब उनका पानी छोड़ने की नौवत आ गई है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण टूंडला क्षेत्र में यमुना का जलस्तर अचानक ही बढ़ गया है। जिसको लेकर तलहटी में निवास करने वाले लोग चिंतित हो गये हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: यमुना का जलस्तर 54 सेंटीमीटर घटा, फिलहाल खतरे से दूर यमुना का जलस्तर 54 सेंटीमीटर घटा, ग्रामीणों को राहत अब तक यमुना नदी में पानी अधिक नहीं था। ग्वारई में ...