फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: खैरगढ़ के गांव कचमई‌ में बुधवार को मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी प्रभारी सूरजमल ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वे झगड़ा करने से नहीं माने। इसको देखते हुए पुलिस ने सर्वेस उर्फ बेना पुत्र मेघ सिंह, देवेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...